भोपाल। लम्बे समय से बीमार चल रही देश की पहली महिला क्रिकेट कमेंटेटर चंद्रा नायडू (Chandra Naidu) का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में दोपहर में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व सचिव संजय जगदाले (Secretary Sanjay Jagdale) ने उनके निधन पर शोक जताया है।बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने कहा कि जब मैं रणजी ट्राफी में खेला करता था तो चंद्रा नायडू कमेंट्री करती थीं। वे मप्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) की भी सदस्य थीं। पहले महिला क्रिकेट नहीं होता था, उस दौर में उन्होंने महिला क्रिकेट की शुरुआत की और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। जब इंदौर में पहली बार टेस्ट मैच हुआ तो उनके पिता कर्नल नायडू की पहली किट सभी के लिए प्रदर्शित की गई थी। तब उन्हें भी आमंत्रित किया गया था। मगर सेहत ठीक नहीं होने से वे नहीं आ सकीं। वे घर पर ही रहती थीं और कम ही लोगों से मिलना होता था।(हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved