बड़ी खबर व्‍यापार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ्ते बढ़कर 547.25 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली/मुंबई। आर्थिक र्मोचे (economic front) पर सरकार के लिए राहत देने वाली खबर है। विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) में लगातार दूसरे हफ्ते इजाफा हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 2.537 अरब डॉलर बढ़कर ($ 2.537 billion increased) 547.252 अरब डॉलर ($ 547.252 billion) पर पहुंच गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India (RBI)) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार 18 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 2.537 अरब डॉलर बढ़कर 547.252 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते 11 नवंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 14.73 अरब डॉलर बढ़कर 544.72 अरब डॉलर के पार पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के मुताबिक अगस्त, 2021 के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इस हफ्ते सबसे तेज वृद्धि हुई थी।


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.76 अरब डॉलर बढ़कर 484.288 अरब डॉलर हो गई। हालांकि, स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 31.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 40.011 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार(एसडीआर) 35.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.906 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 11.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.047 अरब डॉलर हो गया।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था लेकिन 2022 की शुरुआत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 630 अरब डॉलर था। रिजर्व बैंक ने वैश्विक घटनाक्रम के बीच रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग किया था, जिससे इसमें कमी आई थी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

'सर्कस' का मोशन पोस्टर जारी, मजेदार अंदाज में नजर आये फिल्म के अहम किरदार

Sat Nov 26 , 2022
लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘सर्कस’ (Circus) का मोशन पोस्टर मेकर्स (motion poster makers) ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। पोस्टर में फिल्म के सभी अहम किरदारों की झलक है। पोस्टर (Poster) को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। […]