देश व्‍यापार

देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर महीने में 7.1 फीसदी बढ़ा

– अक्टूबर महीने में आईआईपी में 4 फीसदी की आई थी गिरावट

नई दिल्ली (New Delhi)। देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) (Country’s Index of Industrial Production (IIP)) नवंबर, 2022 में 7.1 फीसदी बढ़ा (increased by 7.1 percent) है। इससे पहले अक्टूबर महीने में आईआईपी में 4 फीसदी की गिरावट आई थी।


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है। आंकड़ों के मुताबिक देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक नवंबर महीने में 7.1 फीसदी बढ़ा है। इससे पहले अक्टूबर में इसमे 4 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि, एक साल पहले नवंबर, 2021 में आईआईपी एक फीसदी बढ़ा था।

एनएसओ की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में नवंबर, 2022 में 6.1 फीसदी की वृद्धि हुई है। खनन क्षेत्र का उत्पादन नवंबर महीने में 9.7 फीसदी तथा बिजली क्षेत्र का उत्पादन 12.7 फीसदी की दर से बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से नवंबर महीने की अवधि में देश के औद्योगिक उत्पादन में 5.5 फीसदी की दर से इजाफा हुआ। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

वैश्विक कर्ज से जुड़ी असुरक्षा बढ़ा रही मंदी का खतरा : सीतारमण

Fri Jan 13 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कर्ज (global debt) से जुड़ी असुरक्षा से मंदी का खतरा (risk of recession) बढ़ रहा है। ऐसे में विकास के सामाजिक आयाम और बढ़ते वित्तीय अंतर के विषय पर ध्यान देने की जरूरत है, जिसका सामना […]