img-fluid

6 दिन बाद थी बेटी की शादी… डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

May 04, 2026

टिहरी: उत्तरखंड के टिहरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में गम का मौहाल है. जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. दो बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटे पिता की अचानक हादसे में मौत हो गई. परिवार की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं. घटना जिले के प्रतापनगर क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर ब्लॉक के पोखरी गांव निवासी 42 वर्षीय प्रवेश लाल अपनी दो बेटियों की शादी की तैयारियों में कई दिनों से जुटे हुए थे. बड़ी बेटी की शादी 10 मई को तय थी, जबकि दूसरी बेटी के विवाह की भी तैयारियां चल रही थीं. परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था और घर में उत्सव जैसा माहौल था.


  • बताया जा रहा है कि प्रवेश लाल शादी के लिए जरूरी सामान और फर्नीचर खरीदने बाजार गए थे. इसी दौरान सेमधार बाजार में एक मकान की छत पर खड़े होकर मोबाइल पर बात करते समय उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह नीचे गिर पड़े. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    प्रवेश लाल खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. आर्थिक स्थिति साधारण होने के बावजूद वह अपनी बेटियों की शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे. ग्रामीणों के मुताबिक, वह अपनी बेटियों की शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे और हर छोटी-बड़ी तैयारी खुद देख रहे थे.

    इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जिस आंगन से कुछ ही दिनों में बेटियों की डोली उठनी थी, वहां अब पिता की अर्थी उठी है.वहीं घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

    Share:

  • UP : अंबेडकर नगर में भीषण हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत के बाद मदद करने पहुंचे लोगों को कार ने कुचला, आठ की मौत

    Mon May 4 , 2026
    लखनऊ. अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar) के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर के पास देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल (Two-Bike) की आमने-सामने भिड़ंत (Collision) हो गई। हादसे में बाइक सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए पहुंचे। जिनमें लालचंद्र पुत्र फेंकू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved