img-fluid

चमकी ड्राइवर की किस्मत, जीती 10 करोड़ की लॉटरी

January 19, 2026

नई दिल्‍ली। हरियाणा के सिरसा (Sirsa, Haryana) के रहने वाले पृथ्वी सिंह की किस्मत ऐसी चमकी कि वह रातों रात करोड़पति बन गए। ड्राइवरी कर अपने बच्चों को पालने वाले पृथ्वी सिंह ने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026 का 10 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीता है। बाद पृथ्वी सिंह के घर में खुशी का माहौल है। परिवार ने ढोल-नगाड़े बजाकर और नोटों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।



  • तीन टिकट खरीदी, एक ने किया मालामाल
    रानियां के पास मोहम्मदपुरिया गांव के रहने वाले पृथ्वी सिंह के परिवार में पत्नी सुमन, बेटी रितिका, बेटा दक्ष और पिता देवीलाल हैं। वह पेशे से ड्राइवर हैं और पत्नी सुमन एक निजी स्कूल में चपरासी है। पृथ्वी ने बताया कि उन्होंने मदन लाल से 500 रुपए, 200 रुपए और 100 रुपए के तीन लॉटरी के टिकट खरीदे थे। उनमें से 500 रुपए के टिकट पर 10 करोड़ का इनाम निकला। लॉटरी विक्रेता मदन लाल ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी लॉटरी निकल आई है, लेकिन उन्हें यकीन नहीं हुआ। उनके लिए ये सपने जैसा था लेकिन मदन लाल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सच में उनको 10 करोड़ की लॉटरी लगी है। उनकी पत्नी सुमन ने भी इसे भगवान का आशीर्वाद बताया और कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी किस्मत ऐसे बदलेगी।

    खुद का कारोबार शुरू करेंगे, 7 करोड़ रुपए मिलेंगे

    10 करोड़ रुपए जीतने के बाद पृथ्वी सिंह के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इन पैसों से वह अपना खुद का कारोबार शुरू करेंगे। वहीं, बेटे दक्ष ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पापा को 10 करोड़ रुपए मिले हैं, अब हम थार गाड़ी खरीदेंगे। पृथ्वी सिंह को अब आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक और टिकट लेकर चंडीगढ़ ऑफिस में जमा कराने होंगे। पेमेंट सीधे उनके खाते में आएगी, जिसमें से 30 प्रतिशत टैक्स कटेगा। इस तरह उन्हें करीब 7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

    Share:

  • डेरिल मिशेल ने बताया कैसे टीम इंडिया को घुटने टेकने पर किया मजबूर?

    Mon Jan 19 , 2026
    इंदौर । डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स (Daryl Mitchell and Glenn Phillips) के शतकों के दम पर न्यूजीलैंड (New Zealand) ने तीसरे और निर्णायक वनडे में टीम इंडिया को 41 रनों से धूल चटाकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। न्यूजीलैंड के लिए यह जीत ऐतिहासिक रही, क्योंकि टीम पहली बार भारत को भारत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved