img-fluid

बिग बॉस 20 में पहली बार गूंजेगा एविक्शन का अलार्म सलमान लगाएंगे घरवालों की क्लास जानिए कौन होगा बाहर

September 19, 2026

नई दिल्ली। बिग बॉस 20(Bigg Boss 20) का दूसरा वीकेंड का वार (The Second ‘Weekend Ka Vaar’)इस बार कई बड़े ट्विस्ट और विवादों के साथ नजर आने वाला है। शो में दो हफ्ते पूरे होने के बाद अब पहला एविक्शन (Eviction)होने जा रहा है। इसके साथ ही (Salman Khan’s family)सलमान खान घरवालों के व्यवहार और उनके बीच चल रहे विवादों पर खुलकर बात करते दिखाई देंगे। नए प्रोमो में सलमान का अंदाज काफी सख्त नजर आ रहा है। वह घरवालों को उनके व्यवहार का रिपोर्ट कार्ड देने के साथ उन मुद्दों पर भी सवाल उठाते दिखेंगे जिनकी वजह से शो को लेकर बायस्ड होने की बात कही गई थी।

वीकेंड का वार की शुरुआत में सलमान खान अपने खास अंदाज में घर में एंट्री करते हैं। प्रोमो में वह संकेत देते हैं कि घर में अब तक कंटेस्टेंट एक दूसरे को काफी कुछ सुना चुके हैं और अब उनकी बारी है जवाब देने की। किसी की सफाई सुनी जाएगी तो किसी को अपने व्यवहार पर सोचने के लिए मजबूर किया जाएगा। इस बार सलमान नीले रंग के ब्लेजर के साथ ब्लैक टीशर्ट और हैट में नजर आ रहे हैं।

एपिसोड में सच की टोपी भी चर्चा का केंद्र रहने वाली है। सलमान इस टोपी के जरिए कंटेस्टेंट से उनके बयानों और व्यवहार को लेकर सवाल करते नजर आएंगे। सबसे पहले माही विज को यह टोपी पहनाई जाती है। उनसे यंग को गाली देने के आरोप को लेकर सवाल किया जाता है। माही अपने बचाव में कहती हैं कि उन्होंने यंग को गाली नहीं दी थी। इसके बाद बातचीत का रुख घर के दूसरे विवादों की ओर बढ़ता है।

सलमान खान स्काउट के व्यवहार पर भी सवाल उठाते दिखाई देंगे। प्रोमो में वह उनके सामने सोशल मीडिया कम्युनिटी और शो से जुड़े बयानों को लेकर सवाल रखते हैं। इसके बाद आसिफ का मुद्दा सामने आता है। आसिफ ने शो को बायस्ड कहने वाली बात कही थी। सलमान इसी मुद्दे को उठाते हुए पूछते हैं कि जब घर में कंटेस्टेंट से गलती होती है तो वह बिग बॉस को बायस्ड क्यों बताने लगते हैं। इस दौरान सलमान का अंदाज काफी सख्त नजर आता है और आसिफ को अपनी बात पर सफाई देने का मौका मिलता है।

वीकेंड का वार का सबसे बड़ा आकर्षण इस सीजन का पहला एविक्शन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सप्ताह कम वोट पाने वाले कंटेस्टेंट की चर्चा में स्काउट आसिफ और रोहैद के नाम सामने आए थे। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक रोहैद को घर से बाहर होना पड़ सकता है। अगर रविवार के एपिसोड में यह पुष्टि होती है तो वह बिग बॉस 20 से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन जाएंगे। हालांकि आधिकारिक पुष्टि एपिसोड के प्रसारण के बाद ही होगी।


  • शनिवार के एपिसोड के बाद रविवार का एपिसोड भी मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी अपने शो पति पत्नी और पंगा के दूसरे सीजन के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंचेंगे। इस शो में कई नई सेलिब्रिटी जोड़ियां नजर आने वाली हैं। ऐसे में वीकेंड का वार में घर के विवादों के साथ बाहर के मनोरंजन का तड़का भी देखने को मिलेगा।

    इस बीच बिग बॉस 20 में काजी तौकीर भी चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो वायरल होने के बाद उनकी लोकप्रियता को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अरिजीत के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी दर्शकों के बीच दिलचस्पी दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि वीकेंड का वार के बाद शो में समीकरण किस तरह बदलते हैं और पहले एविक्शन के बाद घर के अंदर मुकाबला किस दिशा में जाता है।

    Share:

  • 9 एपिसोड की इस क्राइम सीरीज में है बदले की खतरनाक कहानी क्लाइमेक्स तक नहीं हटेगी नजर

    Sat Sep 19 , 2026
    नई दिल्ली। ओटीटी (OTT)पर क्राइम(Crime) और थ्रिलर कंटेंट (Thriller content)पसंद करने वालों के लिए ऐसी कई सीरीज मौजूद हैं जिनकी कहानी धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए दर्शकों को लगातार बांधे रखती है। अगर आपको अपराध रहस्य बदला और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद हैं तो जी5 की बिच्छू का खेल आपके लिए एक विकल्प हो सकती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved