img-fluid

अजब हाथी की गजब कहानी : दुकान में घुसकर स्नैक्स खाकर ही निकला बाहर, वीडियो वायरल

April 28, 2026

नई दिल्ली. थाईलैंड (Thailand) से एक मजेदार वीडियो (Funny Videos) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक जंगली हाथी (Elephant) बिना किसी हड़बड़ी के एक छोटी दुकान में घुसता है और बिल्कुल आम ग्राहक की तरह स्नैक्स उठाकर खाने लगता है.

वीडियो में दिखता है कि हाथी आराम से दुकान के अंदर जाता है और अपनी सूंड से बड़ी सफाई के साथ खाने-पीने की चीजें उठाता है. वह मीठे राइस क्रैकर्स, सैंडविच और केले जैसी चीजें उठाकर वहीं खाता है. कुछ मिनट तक ‘शॉपिंग’ करने के बाद वह उसी रास्ते से बाहर निकल जाता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो.


  • इलाके का जाना-पहचाना ‘मेहमान’
    स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हाथी का नाम Plai Biang Tek है और यह नेशनल पार्क के पास अक्सर नजर आता है. यह पहले भी इंसानी इलाकों में खाने की तलाश में आता रहा है.इस बार हाथी ने करीब 25 डॉलर के स्नैक्स खा लिए और थोड़ा बहुत सामान इधर-उधर कर दिया. हालांकि, किसी तरह की आक्रामकता नहीं दिखाई गई. बाद में एक वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन संगठन ने नुकसान की भरपाई कर दी, जिससे मामला शांत रहा.

    इंटरनेट पर मजेदार रिएक्शन
    वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब मजेदार रहीं. किसी ने लिखा कि अगर वह होता तो जाते-जाते पानी की बोतल भी उठा लेता. वहीं कई यूजर्स ने एलिफेंट इन द रूम जैसे मजाकिया कमेंट किए.

    कुछ लोगों ने इसे इंसान और जानवर के बीच के रिश्ते के नजरिए से भी देखा और कहा कि यह घटना दिखाती है कि जानवर भी इंसानी जगहों को समझने लगे हैं. यह वीडियो सिर्फ हंसी का कारण नहीं बना, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि जंगल और इंसानी दुनिया के बीच की दूरी अब पहले जैसी नहीं रही.

    Share:

  • थॉमस एलन पर राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश का केस दर्ज, अभी और लंबी हो सकती है आरोपों की सूची

    Tue Apr 28 , 2026
    वॉशिंगटन । वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) में आयोजित संवाददाता डिनर के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) की हत्या की कोशिश करने वाले 31 साल के कोल थॉमस एलन (Cole Thomas Allen) पर केस दर्ज कर लिया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, एलन पर राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास, अपराध के इरादे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved