img-fluid

गंडक के दबाव से टूटा चंपारण तटबंध, गांव में घुसा पानी; छोड़कर भागे लोग

September 29, 2026

डेस्क: बिहार में गंडक नदी के दबाव से चंपारण तटबंध टूट गया है. तटबंध बेतिया जिले के बैरिया प्रखंड के फुलिया खांड गांव में टूटा है. तटबंध टूटने के बाद फुलिया खांड गांव में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है. अचानक पानी आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई है. लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की तलाश में जाने को मजबूर हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि पानी इतनी तेजी से घरों में घुसा कि कई लोगों का सामान घर के अंदर ही रह गया. वहीं, कई परिवारों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों का दावा है कि कुछ लोग सुबह से भूखे हैं और महज पांच रुपये के बिस्किट के सहारे गुजारा करने को मजबूर हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक राहत और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है.


  • ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी मौके का निरीक्षण करके चले जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत पहुंचती नजर नहीं आ रही है. वहीं, स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधि को लेकर भी नाराजगी है. ग्रामीणों का आरोप है कि नौतन विधानसभा क्षेत्र के लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं, जबकि भाजपा विधायक नारायण साह जम्मू-कश्मीर में हैं.

    कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए तंज कसा कि इलाके में गर्मी ज्यादा है, इसलिए विधायक ठंडी जगह घूम रहे हैं. इधर लौकरिया मौजे टोला में भी चंपारण तटबंध में कई जगह रिसाव की सूचना है. ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते रिसाव को नहीं रोका गया तो बांध टूट सकता है. ग्रामीण खुद बोरे में मिट्टी भरकर रिसाव रोकने में जुटे हैं.

    लोगों की एक ही प्रार्थना है किसी तरह बांध बच जाए और गांव में तबाही न मचे. वहीं जल संसाधन विभाग की ओर से बताया गया कि क्षेत्रीय इंजीनियर लगातार बाढ़ संघर्षात्मक कार्य में लगे हुए हैं.

    Share:

  • महाराष्ट्र में भी SIR पर सवाल, CEO ने चुनाव आयोग को लिखा था पत्र

    Tue Sep 29 , 2026
    डेस्क: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं को राहत देने के लिए शनिवार और रविवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में मतदाता सूची से जुड़ी गलतियों को सुधारने के साथ-साथ नए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने की सुविधा भी दी जाएगी. महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved