img-fluid

एक महीनें तक इन 5 राशि वालों की बदलेगी किस्‍मत, ग्रहों की शुभ स्थिति से मिलेंगे कई लाभ

March 16, 2022

नई दिल्ली। सूर्य (Sun) को सभी नौ ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य को आत्मा का कारक भी माना गया है। सूर्य के मीन राशि में गोचर होते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। सूर्य का मीन राशि (Pisces) में प्रवेश 15 मार्च 2022, को सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। इसके बाद सूर्य 14 अप्रैल 2022 को सुबह 08 बजकर 56 मिनट पर अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। सूर्य का गोचर (sun transit) इन 5 राशि वालों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव-

1. मेष-
मेष राशि (Aries) से छात्रों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता(Success) मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित होगा। नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि इस दौरान किसी भी बड़े खर्च से बचें।

2. वृषभ-
यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति के लिए लाभकारी रहेगा। इस समय आपको कई क्षेत्रों से धन प्राप्त हो सकता है। अचानक कहीं से रूका धन वापस मिल सकता है। लंबे समय से अटकी परियोजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय उत्तम है।


3. मिथुन-
गोचर काल में आपको कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत व प्रयासों से अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस अवधि में आपकी काम पर पकड़ बनी रह सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है। सहकर्मियों संग रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिल सकता है।

4. कर्क-
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर काल सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि इस समय आप कुछ नई चुनौतियों का सामना भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

5. सिंह-
सिंह राशि से जुड़े नौकरी पेशा करने वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप नौकरी में असुरक्षा महसूस कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव के लिए यह समय अनुकूल है। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को इस अवधि में नुकसान हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

Share:

  • UP Election: अब भी SP की हार मानने को तैयार नहीं अखिलेश यादव, BJP को लेकर कह दी ये बात

    Wed Mar 16 , 2022
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के नतीजे (UP Assembly Election Result) घोषित हुए करीब एक सप्ताह हो चुके हैं, लेकिन यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अब भी अपनी पार्टी की हार मानने को तैयार नहीं है. अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved