img-fluid

वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट के लिए लोगों से मांगे सुझाव

December 27, 2021

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने वित्त वर्ष 2022-23 के आम बजट (General budget for the financial year 2022-23) को प्रभावशाली और कल्याणकारी बनाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स सहित आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। वित्त मंत्रालय ने रविवार को ट्वीट कर लोगों से बजट संबंधी आइडियाज, सुझाव और प्रपोजल भेजने का आग्रह किया है।


वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया है कि आम बजट 2022-23 बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए अपने आइडियाज और सुझाव 07 जनवरी, 2022 तक वित्त मंत्रालय भारत सरकार के साथ आप साझा कर सकते हैं। मंत्रालय ने कहा है कि कोई व्यक्ति https://mygov.in/group-issue/inviting-ideas-and-suggestions-union-budget-2022-2023/ पर जाकर अपन आाइडियाज और सुझाव दे सकता है।

उल्लेखनीय है कि वित्त वित्त मंत्रालय हर साल बजट बनाने की प्रक्रिया को सहभागी और समावेशी बनाने के लिए आर्थिक मामलों का विभाग और वित्त मंत्रालय नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करता है। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 15 से 22 दिसंबर, 2021 के बीच आम बजट 2022-23 को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ कई मसलों पर विचार-विमर्श किया था, जिसमें आयकर स्लैब को तर्कसंगत बनाने का सुझाव वित्त मंत्री को मिला था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Ind vs SA : केएल राहुल का शानदार शतक, पहले दिन भारत ने बनाए तीन विकेट पर 272 रन

    Mon Dec 27 , 2021
    सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India and South Africa) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (three match test series) का पहला मैच रविवार से सेंचुरियन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम (Indian team) ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved