विदेश

नए साल में पहले बच्चे का जन्म फिजी में, भारत में पहले दिन 60 हजार बच्‍चों ने देखी पहली सुबह


जिनेवा । संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यानी यूनिसेफ ने कहा है कि नए साल के पहले दिन दुनिया भर में अनुमानित रूप से 3,71,504 बच्चे पैदा होंगे। इनमें से लगभग 60,000 बच्चों का जन्म भारत में होने का अनुमान है। इस साल करीब 14 करोड़ बच्चे पैदा होंगे।

आधे बच्चे 10 देशों में जन्मेंगे
यूनिसेफ को नव वर्ष के पहले दिन आधे से अधिक बच्चे 10 देशों में पैदा होने का अनुमान है। भारत में 59,995, चीन में 35,615, नाइजीरिया में 21439, पाकिस्तान में 14,161, इंडोनेशिया में 12,336, इथियोपिया में 12,006, अमेरिका में 10,312, मिस्र में 9,455 बांग्लादेश में 9,236 और कांगो में 8,640 बच्चे शामिल हैं। यूनिसेफ ने कहा कि भारत में शुक्रवार को पैदा होने वाले बच्चे 80 वर्ष से ज्यादा जीवित रह सकते हैं।

पिछले साल ज्यादा पैदा हुए थे
गत वर्ष इसी दिन विश्व में 3,92,078 बच्चे पैदा हुए थे। भारत में एक जनवरी 2020 को 67,385 बच्चे पैदा हुएथे, जबकि चीन में 46,299 बच्चों का जन्म हुआ था। 26,039 बच्चों के जन्म के साथ नाइजीरिया तीसरे नंबर पर रहा था। यूनिसेफ के अनुसार भारत में हर साल एक जनवरी को लगभग 60 से 70 हजार बच्चे जन्म लेते हैं।

Share:

Next Post

मप्र में ठंड से हल्की राहत, कुछ शहरों में बारिश की संभावना

Sat Jan 2 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल का स्वागत कड़कड़ाती ठंड के साथ हुआ। प्रदेश में इस सप्ताह कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि हवाओं का रुख मध्य प्रदेश में पहले से ही बदला हुआ है, जिसके चलते प्रदेश के शहरों पर शीतलहर का प्रकोप अब कम हो गया है और इस सप्ताह […]