
– आज सरस्वती देवी की पुण्यतिथि
इन्दौर। भारत में पहली बोलती फिल्म आलमआरा से ही फिल्म संगीत शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक बहुत से पुरुष संगीतकार हुए। कई मशहूर हुए तो कई ऐसे भी रहे जो एक या दो फि़ल्मों में संगीत देकर नेपथ्य में चले गए। बॉलीवुड में सरस्वती देवी को पहले महिला संगीतकार बनने का श्रेय जाता है।
आज यानी 10 अगस्त को बॉलीवुड की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी की पुण्यतिथि है। सरस्वती देवी लगभग 10 सालों तक सिनेमा में छाई रहीं। आप बहुत कम जानते होंगे इनके बारे में तो मैं बन की चिडिय़ा बन के बन में बोलूं रे… गाना के संगीतकार के तौर पर आप इन्हें जान सकते हैं। यह फिल्म 1936 में आई अछूत कन्या का गाना है उस दौर के गीत सरल थे सो उनसे सरस्वती देवी की संगीत विलक्षणता का अंदाजा कम को ही होगा। लता सुर गाथा में लता मंगेशकर ने उनके बारे कहा है। सरस्वती देवी बड़े कद्दावर ढंग की पारसी महिला थीं। बातचीत में अत्यंत शालीन और गरिमा से भरी हुईं। उनकी उपस्थिति को ठीक से पहचाना जाता था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved