img-fluid

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के जड़ने वाला ये खिलाडी पहला भारतीय बल्लेबाज

January 09, 2021

सिडनी। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों प्रारुप मिलाकर 100 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी के 16वें ओवर में ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर छक्का जड़ यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि रोहित किसी एक टीम के खिलाफ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज नहीं है।

रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूप में अब तक कुल 424 छक्के जड़े हैं और वह सर्वाधिक छक्का जड़ने के मामले तीसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल के नाम सभी प्रारुप मिलाकर इंग्लैंड के खिलाफ 140 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 77 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। वह जोश हेजलवुड का शिकार बने।

Share:

  • म.प्र. से 3 हजार बच्चियां लापता, ढूंढेगी सरकार

    Sat Jan 9 , 2021
    काम के लिए बाहर जाने वाली बच्च्यिों का अब होगा रजिस्ट्रेशन भोपाल। मध्यप्रदेश से 3 हजार नाबालिग बच्चियां लापता हैं। इस हैरान करने वाली खबर की पुष्टि स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस एक विशेष अभियान चलाकर इन बच्चियों की तलाश करेगी। साथ ही अब काम-धंधे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved