img-fluid

सीजन का पहला मावठा गिरा

December 24, 2024

  • दूसरे दिन भी छाए हैं बादल- दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

उज्जैन। दो दिन से शहर में बादल छाए हुए हैं और आज सुबह इस सीजन में मावठे की पहली बारिश बूंदाबांदी के रूप में हुई। बादलों के कारण मौसम में नमी बढऩे से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ गई। जबकि रात का तापमान 2 डिग्री उछल गया। आज सुबह शहर के कई क्षेत्रों में मावठे की बारिश से सड़कें भीगी नजर आई।


उल्लेखनीय है कि दो दिन से शहर का मौसम बदला हुआ है। तीन दिन पहले उज्जैन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था, लेकिन रविवार को दिनभर ठंडी हवाएं चली और सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इस कारण दिन और रात का तापमान गिर गया था। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हवा की गति बढ़ गई है और उत्तर पूर्वी राज्यों से ठंडी हवाएं मैदानी ईलाकों में चलने लगी है। इस कारण रविवार को दोपहर बाद से शीत लहर चलने लगी थी। इसके कारण सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान में रविवार के मुकाबले लगभग 2 डिग्री की गिरावट आई थी और कल सुबह न्यूनतम तापमान घटकर 11 डिग्री पर आ गया था। रविवार को ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री से घटकर 27 डिग्री पर आ गया था। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में तथा आसपास बादल छाने लगे थे। ऐसे में मावठे की बारिश होने की भी संभावना बढ़ गई थी। कल दिन भर बादलों के कारण मौसम में नमी बढऩे से अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री घटकर 25.5 डिग्री पर आ गया था। इसके विपरीत आज सुबह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 14.5 डिग्री पर पहुंच गया। इधर आज सुबह 8 बजे के लगभग शहर के कई क्षेत्रों में काले बादल छाए और मावठे की रिमझिम बारिश शुरु हो गई थी। यह इस सीजन का पहला मावठा था। इसके कारण नए और पुराने शहर के कई क्षेत्रों में सड़कें भीगी नजर आई। दोपहर तक शहर में घने बादल छाए रहे। शाम तक भी मौसम विभाग ने मावठे की बारिश की संभावना जताई है।

Share:

  • अमरकंटक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जैन मंदिर के पास 12 दुकानें जलकर खाक

    Tue Dec 24 , 2024
    अनूपपुर। जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक (Amarkantak) में जैन मंदिर (Jain Temple) के समीप स्थित दुकानों में बीती रात करीब 10:30 बजे भीषण आगजनी (Arson) की घटना में 12 दुकानें (Shops) जलकर खाक हो गईं। यह घटना जैन मंदिर के पास क्षेत्र की है, जहां प्लास्टिक बैग और कॉस्मेटिक से संबंधित दुकानें थीं। आग लगने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved