img-fluid

जेवर एयरपोर्ट पर दिखेंगे काशी-हरिद्वार के गंगा घाट, 28 मार्च होगा शंखनाद

March 23, 2026

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे खास और आधुनिक एयरपोर्ट में शामिल होने जा रहा है. यह एयरपोर्ट सिर्फ हवाई यात्रा का केंद्र नहीं होगा. बल्कि, भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने पेश करने का एक बड़ा माध्यम बनेगा. एयरपोर्ट का पूरा डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि यहां आने वाले हर यात्री भारत की पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक तकनीक का एक साथ अनुभव कर सकेंगे. इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि जिसमें वाराणसी और हरिद्वार के प्रसिद्ध गंगा घाटों की झलक देखने को मिलेगी.

एयरपोर्ट का पूरा डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि यहां टर्मिनल के प्रवेश द्वार सीढ़ियों और अन्य हिस्सों को घाटों की तर्ज पर तैयार किया गया है. जैसे ही यात्री एयरपोर्ट में प्रवेश करेंगे उन्हें ऐसा महसूस होगा कि वह किसी पवित्र घाट पर पहुंचे हों. यह डिजाइन खास तौर पर विदेशी पर्यटकों को भारत की संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. एयरपोर्ट के टर्मिनल की छत को नदी की लहरों के आकार में डिजाइन किया गया है, जो इसे बेहद खास बनाते हैं. सफेद और हल्की पारदर्शी संरचना वाली यह छत न सिर्फ देखने में सुंदर है बल्कि यह प्राकृतिक रोशनी को अंदर लाने में भी मदद करती है. इससे एयरपोर्ट के अंदर का माहौल खोल शांत और ऊर्जा से भरपूर महसूस होगा साथ ही बिजली की भी खपत कम होगी.


  • टर्मिनल के अंदर का इंटीरियर पारंपरिक भारतीय हवेली की शैली में तैयार किया गया है. यह एक बड़ा केंद्रीय कोर्ट यार्ड बनाया गया है, जो पुराने भारतीय घरों के आंगन जैसा अनुभव देगा. इससे यात्रियों की भीड़ के बीच भी खुलापन और आराम महसूस होगा, जो लंबे सफर के दौरान काफी राहत देता है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है. यहां बैठने वालों के लिए बांस से बने फर्नीचर का उपयोग किया जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए अनुकूल है.

    इसके अलावा एयरपोर्ट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्राकृतिक रोशनी और हवा का अधिकतम उपयोग हो सके. छत पर इस्तेमाल किया गया विशेष कपड़ा आग, पानी और धूप से सुरक्षित है, जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन बढ़ता है. अधिकारियों का कहना है कि यह एयरपोर्ट अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा जहां यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगीं.

    सुरक्षा व्यवस्था और आरामदायक वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं इसे एक स्मार्ट एयरपोर्ट बनाएंगे. यात्रियों के लिए यहां का अनुभव तेज सुरक्षित और सुविधाजनक होगा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं. इस एयरपोर्ट के शुरू होने से न सिर्फ नोएडा और ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को बहुत बड़ा फायदा होगा. यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा जिससे व्यापार निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाले समय में सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट हम नहीं रहेगा. बल्कि, यह एक ऐसा स्थान बनेगा जहां लोग भारतीय संस्कृति वास्तुकला और आधुनिकता का अनूठा संगम देख पाएंगे काशी और हरिद्वार के घाटों की झलक नदी की लहरों जैसी छत और हवेली जैसा इंटीरियर इस देश नहीं दुनिया के सबसे अलग और खास एयरपोर्ट में शामिल करेगा.

    Share:

  • इंदौर: मकान मालिक और किराएदार के विवाद ने लिया खतरनाक रूप, रात में कमरे में आग लगा दी

    Mon Mar 23 , 2026
    इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें मकान मालिक और किराएदार के विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक ने कथित तौर पर रात में किराएदार के कमरे में आग लगा दी। आग तेजी से फैलकर पास के मकान तक पहुंच गई, जिससे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved