img-fluid

इंस्टाग्राम रील के लिए लड़की ने किया ऐसा काम? कुतिया का दूध पीती लड़की का वीडियो वायरल

December 19, 2024

मुंबई। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। अक्सर रील्स में कुछ ऐसा दिख जाता है, जो बहुत ही अजीब होता है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (video viral)  हो रहा है, जिसमें एक लड़की कुतिया (Bitch) का दूध पीती दिखाई दे रही है। लोग भी इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और उसे ट्रोल कर रहे हैं। एक्स पर कुछ हैंडल्स ने इस वीडियो और स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं। इन लोगों ने भी लड़की की इस हरकत को बेहद शर्मनाक बताया है।


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कुतिया जमीन पर लेटी हुई है। एक लड़की उसके ब्रेस्ट्स में मुंह लगाकर दूध पी रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। एक्स पर इसे ममता राजगढ़ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। कुछ लोग जहां इस लड़की का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य लोग इस लड़की को नसीहत भी दे रहे हैं। डॉक्टर मोहम्मद आसिफ खान नाम के एक हैंडल से वीडियो पर कमेंट में वॉर्निंग भी दी गई है। इस कमेंट में कहा गया गया है कि इस तरह से कुतिया का दूध पीने से रैबीज हो सकता है।



एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है कि इस लड़की को चौदह इंजेक्शन लगवाओ। वहीं, एक अन्य कमेंट में कहा गया है कि कुतिया बेहद भली दिख रही है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि रील्स ने लोगों की विवेक-बुद्धि को नष्ट कर दिया है। कुछ ने इसे घिनौना तो कुछ ने ऐसे कृत्य पर लानते भेजी हैं। मनोज पाल नाम के एक यूजर ने तो इसे सनक की इंतेहा बता डाला। एक अन्य कमेंट में लिखा है कि सस्ती प्रसिद्धि के लिए ऐसा वीडियो बनाते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने इस तरह के वीडियोज पर रोक लगाने की बात कही है।

Share:

  • Stock Market : शेयर बाजार में कोहराम... 1100 अंक गिरा सेसेंक्स, निफ्टी में 250 पाइंट की गिरावट

    Thu Dec 19 , 2024
    नई दिल्‍ली. कल रात अमेरिकी बाजार (American Market) में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. अमेरिकी फेडरल बैंक (US Federal Bank) ने देर रात रेट कटौती (Fed Rate Cut) का ऐलान किया. फेडरल बैंक ने 0.25 फीसदी रेट कट किया है और अभी दो और कटौती का अनुमान लगाया है, जिस कारण बाजार का मूड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved