जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

घर से पेंशन लेने निकली महिला से युवती ने की लूट!

  • रात भर परिजन करते रहे तलाश, गरीब नवाज कमेटी ने की मदद

जबलपुर। रांझी रावण पार्क क्षेत्र निवासी एक 65 वर्षीय महिला विगत दिवस सुबह घर से पेंशन लेने के लिए निकली थी। देर शाम तक जब बुजुर्ग महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उसकी तलाश शुरु की, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला। वहीं आज सुबह परिजनों को महिला विक्टोरिया अस्पताल में मिली, जहां उसका उपचार चल रहा है। गरीव नवाज कमेटी के इनायत अली ने बताया कि उन्हें विक्टोरिया अस्पताल परिसर में बुजुर्ग महिला अस्वस्थ्य हालत में मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया।



जानकारी अनुसार रांझी निवासी 65 वर्षीय शकुन बाई महावत के बेटे अमित महावत ने बताया कि उसकी मां विगत दिवस सुबह 10 बजे अपनी पेंशन निकलवाने गलगला स्थित इलाहाबाद बैंक जाने के लिए निकली थी। शाम तक जब वे नहीं लौटी तो उन्होंने तलाश शुरु कि लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी। जिसके बाद वह शिकायत के लिए थाने भी पहुंचे। इसके बाद आज सुबह उन्हें पता लगा कि मां शकुन बाई विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती है। महिला के बेटे ने बताया कि पूछताछ में उन्हें जानकारी लगी है कि किसी अज्ञात युवती उन्हें विक्टोरिया परिसर छोड़ गई थी। वहीं महिला के पास रखे पेंशन राशि के 20 से 22 हजार रूपये गायब है।

Share:

Next Post

एसबीआई हाउसिंग सोसायटी को 80 करोड़ से ज्यादा की राहत मिली

Tue Jun 13 , 2023
डीआरटी जबलपुर का महत्वपर्ण निर्णय जबलपुर। एसबीआई स्टाफ हाउसिंग कॉपेरेटिव सोसायटी भोपाल ने माननीय डीआरटी जबलपुर के समक्ष विभिन्न आधारों पर पुर्नविलोकन याचिका प्रस्तुत की थी। जिसमें सोसायटी द्वारा विभिन्न प्रार्थना के साथ मांग की जा रही थी कि हुडको द्वारा जो मांग की जा रही है उसे न्यायिक दृष्टिांतो की कसौटी पर परखा जाये। […]