
इंदौर। जहर खाकर घर पहुंची एक लडक़ी (Girl) पहले मां की गोद में सो गई। उसे उल्टियां होने लगीं तो अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।
शिवानी प्रजापत निवासी पालदा के शव का एमवाय अस्पताल (MY Hosital) में पोस्टमार्टम हो रहा है। शिवानी तलाकशुदा थी। उसके परिजन ने बताया कि कल वह किसी के जन्मदिन के अवसर पर बाहर गई थी। लौटी और फिर मां की गोद में सो गई। वह कह रही थी कि 12 दिन पहले उसकी सहेली की मौत हो गई, जिससे वह दु:खी थी। हालांकि आत्महत्या का कारण यही है यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। शिवानी की कम उम्र में शादी हो गई थी। वतर्मान में उसका तलाक होने की बात भी परिजन बता रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved