img-fluid

नेपाल सरकार ने लागू किया नया नियम, बॉर्डर पार करना हुआ आसान

May 06, 2026

नई दिल्ली। भारत से नेपाल (India to Nepal) जाने वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। नेपाल सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिससे सड़क मार्ग से नेपाल जाना भारतीयों के लिए पहले से भी ज्यादा आसान हो गया है। नेपाल की बालेन शाह सरकार ने नेपाल की सीमा में आने वाले वाहनों के लिए एक नया प्रविधान लागू किया है, जिसके तहत अब भारत से नेपाल जाने वाले लोगों को बॉर्डर पर लंबी लाइनों में नहीं रहना होगा।

बॉर्डर पर लंबी लाइन से छुटकारा
नेपाल सरकार के नए नियम के तहत बॉर्डर क्रॉस करने के लिए घंटों तक लाइन में लगकर वाहनों के लिए एंट्री पास लेने की जरूरत नहीं होगी। अब अपने वाहनों से नेपाल बॉर्डर क्रॉस करने वाले भारतीय वाहन मालिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने आज बुधवार, 6 मई को इस नई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सर्विस की शुरुआत की है, जिससे नेपाल जाने वाले पर्यटकों की यात्रा को आसान बनाया जा सके।


  • वाहन पास को रिन्यू कराने की भी सुविधा
    किसी भी देश में यात्रा करने की एक अवधि होती है और जो कि उस देश की सरकार ही देती है। वहीं अब नेपाल में यात्रा के दौरान आपकी गाड़ी की समय सीमा समाप्त हो जाती है तो आपको कस्टम ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, आप इस ऑनलाइन सर्विस के माध्यम से पास रिन्यू भी करा सकते हैं। कस्टम विभाग के महानिदेशक श्याम प्रसाद भंडारी का कहना है कि अब इस पूरे प्रोसेस को डिजिटल और पारदर्शी बना दिया गया है। इस नई सर्विस के लिए नेपाल के कस्टम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?
    सबसे पहले कस्टम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://nnsw.gov.np/tiv/gen पर जाएं।
    इसके बाद ‘हमारी सेवाएं’ सेक्शन पर जाएं।
    फिर TIV (अस्थायी वाहन आयात) के ऑप्शन पर जाएं और सभी जानकारी दें।
    इसके बाद आपको एक क्यूआर कोड मिलेगा, जिस पर आप रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर सकते हैं।
    भारत से नेपाल में एंट्री करते वक्त आपको यही क्यूआर कोड दिखाना होगा, जिसे घंटों तक लाइन में लगे बिना आपको बॉर्डर पर एंट्री मिल जाएगी।

    Share:

  • चारमीनार घूमने गई बंगाली एक्ट्रेस प्रत्युषा पॉल से बदसलूकी, अदालत ने आरोपी को सुनाई ये सजा

    Wed May 6 , 2026
    नई दिल्ली: हैदराबाद (Hyderabad) में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है, जहां अदालत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सजा सुनाई है. जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय अब्दुल वाजिद नाम के व्यक्ति को चारमीनार के पास एक अभिनेत्री के साथ कथित बदसलूकी के मामले में दोषी ठहराया गया है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved