उमरिया (Umaria)। दो दिन पूर्व नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) तथा उनके ड्रायवर पर हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन तथा पुलिस ने अपने मंसूबे साफ कर दिये हैं। शनिवार को घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा तीन अपराधियों के घर ढहाये गये हैं, जबकि एक अपराधी पर जिला दण्डाधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिला बदर की कार्यवाही की है।घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में एसडीएम रीता डेहरिया, एसडीओपी नागेंद्र मिश्रा, तहसीलदार सतीश सोनी टी आई राजेन्द्र मिश्रा की उपस्थिति में राजस्व एवं पुलिस बल ने दल बल के साथ पहुँचकर अशोक लोनी पुत्र रामविशाल लोनी ग्राम लगवारी, लवली पुत्र राजेश लोनी ग्राम लगवारी ओम पुत्र सेठी लोनी के घर ढहाए गए।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved