भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मठ-मंदिरों में लाइव देखा गया काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

  • भोपाल के 29 मंडलों में हुआ ‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ कार्यक्रम
  • प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष करूणाधाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को प्राचीन नगरी काशी में सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पूरा देश पुरातन संस्कृति को पुनस्र्थापित करने वाले इस आयोजन का साक्षी बना। भाजपा द्वारा भोपाल के मंदिरों में प्रात: कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखा और साधु-संतों, धर्माचार्यों का सम्मान किया। भोपाल में भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी राजधानी के नेहरू नगर स्थित करुणाधाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सुदेश सांडिल्य महाराज का सम्मान किया और साधु-संतों, नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी स्क्रीन पर काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम का प्रसारण देखा। भोपाल के सभी 29 मंडलों में कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी रामदयाल प्रजापति, अनिल अग्रवाल, रविंद्र यति, राजेंद्र गुप्ता, किशन सूर्यवंशी राजा भोज मंडल एवं गुरु नानक मंडल में उपस्थित थे। अटल बिहारी वाजपेई मंडल में राघवेंद्र गौतम, राम बंसल, जगदीश यादव, अरेरा मंडल में राजो मालवीय, विकास विरानी, मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे, महाराणा प्रताप मंडल में पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, बरखेड़ी मंडल में आलोक संजर, सतीश विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष हेमंत जोगी, संत हिरदाराम नगर मंडल में प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, मंडल अध्यक्ष कमल विधानी, गांधी नगर मंडल में राहुल राजपूत मंडल अध्यक्ष श्रीयोगेश वासवानी, साकेत मंडल में जिला प्रभारी केवल मिश्रा, राजकुमार विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, भानपुर मंडल में जिला प्रभारी बालिस्ता रावत, मंडल अध्यक्ष निलेश गौर, करुणा धाम मंडल आशुतोष तिवारी, मंडल अध्यक्ष डिंपल श्रीवास्तव, शंकर माकौरिया, नेहा बग्गा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना जाचक, बृजुला सचान, लक्ष्मी ग्रोवर उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

मप्र में अब 18 दिसंबर को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण

Tue Dec 14 , 2021
सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण पर सुनवाई को देखते हुए किया स्थगित भोपाल। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए आरक्षण अब मंगलवार 14 दिसंबर की जगह 18 दिसंबर को होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सोमवार को आरक्षण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार द्वारा 2019 […]