img-fluid

भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, 85वें स्थान पर खिसकी रैंक, 12वें नंबर पर आया अमेरिका

December 26, 2025

नई दिल्ली। नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट (Indian passport) को झटका लगा है। ग्लोबल रैंक में अब भारतीय पासपोर्ट 85वें नंबर पर खिसक गया है। पहले इसकी रैंक 80 थी। भारत के साथ अमेरिका को भी झटका लगा है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 ने नई सूची जारी की है। इसमें अमेरिकी पासपोर्ट को भी झटका लगा है। अब अमेरिका का पासपोर्ट 12वें नंबर पर पहुंच गया। पहले इसकी रैंक 10 थी। इसे पासपोर्ट धारकों के लिए बुरी खबर माना जा रहा है।

दुनिया में भारतीय पासपोर्ट की स्थिति कमजोर हुई है। पिछले साल कर भारत ग्लोबल रैंकिंग में 80वें स्थान पर था। इस साल 5 पायदान गिरकर भारतीय पासपोर्ट 85वें नंबर पर पहुंच गया है। हालांकि सिंगापुर लगातार अपनी पहली रैंक बरकरार रखे हुए है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 की लिस्ट ने दुनियाभर के पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है।


भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग गिरने से अब भारतीय नागरिक दुनिया के 56 से 59 देशों में ही बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। जबकि सिंगापुर के नागरिक 193 देशों, दक्षिण कोरिया के नागरिक 190 देशों, जापान के नागरिक 189, जर्मनी, इटली, स्पेन और स्विट्जरलैंड के नागरिक 187 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

जानकारों की मानें तो इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की गिरावट के 3 बड़े कारण हैं। दुनिया के कुछ देशों ने वीजा नियम सख्त किए हैं। भारत ने भी अपनी वीजा नीति भी काफी बदलाव करने सख्त किया। ग्लोबल रैंकिंग में अमेरिका का पासपोर्ट अब 12वें स्थान पर है। जानकारों ने बताया कि सख्त वीजा नियम, फीस में बढ़ोतरी और अलगाववादी नीतियों ने अमेरिका की पासपोर्ट ताकत को कमजोर किया है।

Share:

  • सरकार ने लिए दो अहम फैसले, चीन से सस्ते आयात पर सख्ती

    Fri Dec 26 , 2025
    नई दिल्ली। घरेलू उद्योगों (Domestic industries) को मजबूती देने और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने शुक्रवार को दो बड़े और निर्णायक कदम उठाए हैं। एक तरफ जहां सरकार ने चीन से आयातित स्टील और रेफ्रिजरेंट गैस पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाकर घरेलू बाजार को सुरक्षा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved