img-fluid

इटली तक पहुंचा ‘वोट चोरी’ का मुद्दा! मेलोनी की पार्टी की नेता ने किया भारत के लोकतंत्र का समर्थन, कांग्रेस पर भी उठे सवाल

November 17, 2026

नई दिल्ली। भारत में मतदाता सूची (Electoral Roll in India) और कथित वोट चोरी को लेकर जारी राजनीतिक विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आ गया है। हैदराबाद (Hyderabad) में आयोजित भारत समिट के दौरान कांग्रेस के मंच से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाए जाने के बाद इटली की राजनीति से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी फोर्जा इटालिया की नेता डेबोरा बर्गामिनी ने भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों और चुनावी व्यवस्था का समर्थन किया है।

बर्गामिनी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने और आरोप लगाने का अधिकार है, लेकिन आरोप लगाने वालों की जिम्मेदारी है कि वे अपने दावों को साबित भी करें। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश को यूरोप की ओर से लोकतंत्र का पाठ पढ़ाना उचित नहीं है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के कार्यक्रम में यूरोपीय नेता जियाकोमो फिलिबेक की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।



  • ’97 करोड़ मतदाताओं वाले देश को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाना गलत’

    डेबोरा बर्गामिनी ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा, ”जिस देश में 97 करोड़ लोगों को वोट देने का अधिकार है, उसे लोकतंत्र का पाठ पढ़ाना गलत है।” उन्होंने भारत के मजबूत लोकतांत्रिक संस्थानों और स्वतंत्र न्यायपालिका का भी जिक्र किया।

    उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (पीईएस) के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का समर्थन किया था। फिलिबेक ने तेलंगाना में आयोजित भारत समिट के दौरान कांग्रेस के नारे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ को भी दोहराया था।

    फिलिबेक के बयान पर भाजपा और बीआरएस ने जताई आपत्ति

    जियाकोमो फिलिबेक की टिप्पणी पर भाजपा और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने कड़ी आपत्ति जताई। दोनों दलों के नेताओं ने सवाल उठाया कि किसी विदेशी राजनीतिक नेता को भारत के घरेलू राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस के मंच का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए।

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस मुद्दे पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। दरअसल, फिलिबेक के भाषण के दौरान राहुल गांधी को हंसते और तालियां बजाते हुए देखा गया था। इस पर रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिना नाम लिए उनकी प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए।

    रिजिजू ने लिखा, ”क्या आपने कभी किसी को तब हंसते हुए देखा है, जब कोई विदेशी भारत का अपमान कर रहा हो? मैं यह नहीं पूछ रहा कि कौन सा भारतीय भारत का अपमान करने के लिए विदेश जाता है।”

    फिलिबेक ने राहुल गांधी के अभियान का किया था समर्थन

    भारत समिट में अपने संबोधन के दौरान जियाकोमो फिलिबेक ने ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी की सराहना की थी। उन्होंने पारदर्शी और निष्पक्ष मतदाता सूची को लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत बताया।

    फिलिबेक ने कहा था कि राहुल गांधी ने उस सिद्धांत की रक्षा की है, जिस पर प्रत्येक लोकतंत्र आधारित है। उन्होंने मतदाता सूची में पारदर्शिता के लिए कांग्रेस के अभियान और रामलीला मैदान में आयोजित मार्च का भी उल्लेख किया।

    उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र आसानी से हासिल नहीं होता, बल्कि इसकी रक्षा के लिए लोगों को लगातार आवाज उठानी पड़ती है और संघर्ष करना पड़ता है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कांग्रेस के नारे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ को भी दोहराया।

    एक बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक बहस तेज

    फिलिबेक के समर्थन और बर्गामिनी की प्रतिक्रिया के बाद भारत में चुनावी पारदर्शिता और विदेशी नेताओं की राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर बहस तेज हो गई है। एक ओर कांग्रेस मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रही है, वहीं भाजपा इसे विदेशी नेताओं के जरिए भारत की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप से जोड़कर सवाल उठा रही है। इस पूरे विवाद में अब इटली की राजनीतिक हस्तियों के बयान भी चर्चा का विषय बन गए हैं।

    Share:

  • कैलिफोर्निया सरकार ने OpenAI पर ठोका मुकदमा, AI मॉडल से साइबर हमले कराने का आरोप

    Tue Nov 17 , 2026
    नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कैलिफोर्निया (California) के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा (Attorney General Rob Bonta) ने सोमवार को कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया। आरोप है कि OpenAI ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और निगरानी के बिना खतरनाक AI उत्पाद विकसित किया, जिसके एक मॉडल ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved