मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है जिसे ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पांस मिला है। अब उम्मीद फिल्म के अच्छे कलेक्शन है। लेकिन क्या आप जानते हैं हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पिछली 4 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। कुछ बेहद सफल थी और कुछ ने अपने बजट जितनी कमाई निकाल ली थी। इन फिल्मों में लीड अक्षय कुमार ही थे बाकी कास्ट हर भाग में बदलती रही। जानिए हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी।
हाउसफुल
साल 2010 में आई अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल की फिल्म हाउसफुल को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ थ और इस फिल्म ने 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
हाउसफुल 2
अक्षय कुमार की हाउसफुल 2 साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस जैसे एक्टर्स थे। साजिद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म पर मेकर्स ने 45 करोड़ खर्च किए थे। कमाई 112 करोड़ से ज्यादा की थी। ये एक सुपरहिट फिल्म थी जिसे ऑडियंस ने पसंद किया था।
हाउसफुल 3
साल 2016 में आई अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म हाउसफुल 3 पर मेकर्स ने 85 करोड़ जैसी मोटी रकम खर्च की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 185 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म को साजिद -फरहाद ने मिलकर डायरेक्ट किया था।
हाउसफुल 4
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल जैसे एक्टर्स के साथ बनाई गई साल 2019 में आई हाउसफुल 4 को फरहाद सामजी ने अकेले ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था और इंडिया में फिल्म ने 210 करोड़ की कमाई की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved