धर्म-ज्‍योतिष

कार्तिक माह में इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत

सनातन धर्म में कार्तिक मास (Kartik month) का विशेष महत्‍व होता है। ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह का 22 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को गोचर तुला राशि में होगा। मतलब मंगल देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

वैसे भी ज्योतिष पंचांग (astrology calendar) के अनुसार मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। 22 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होने जा रहा है।



मेष : मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके सप्तम भाव में होगा। ये परिवर्तन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा इस दौरान अपने कार्यस्थल पर आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन संचय करने में आपको बहुत संघर्ष करना पड़ेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धन- लाभ होगा। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि
मंगल का तुला राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक यात्रा में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा, आने वाले 12 दिनों तक इन राशियों पर रहेगी गुरु और बुध की कृपा, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

तुला राशि
मंगल तुला राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। तुला राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। इस समय निवेश करने से लाभ होगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

मकर राशि,

मकर राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। भाई- बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस समय नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। धन- लाभ के लिए कार्तिक मास के पहले शुक्रवार के दिन करें ये खास उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

कुंभ राशि;
मंगल का तुला राशि में गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। धन- लाभ होगा। नौकरी में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

Share:

Next Post

कठपुतली कलाओं पर एकाग्र पुतुल समारोह में श्री रामलीला एवं प्रणाम काकोरी की प्रस्तुति हुई

Fri Oct 22 , 2021
भोपाल। जनजातीय लोक कला (tribal folk art) एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर एकाग्र पुतुल समारोह (Putul Ceremony Concentrate on Styles) का आयोजन 20 से 24 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। कठपुतली के माध्यम से ऐतिहासिक और पौराणिक चरितों एवं […]