img-fluid

शख्स ने पत्नी सहित 2 बच्चों पर किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला

September 25, 2024

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा (Madhya Pradesh Rewa) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी एवं सौतेले बच्चों पर जानलेवा हमला किया. इस घटना में मासूम बच्चे की मौत (Death of Unnocent Child) हो गई. पत्नी एवं बेटी की हालत गंभीर है. वारदात की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा एवं चोटिल व्यक्तियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया. हत्या करने के पश्चात् आरोपी जंगल में छुप गया था. किन्तु पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.



  • यह घटना जिले के डभौरा थाना के छिपिया गांव की है, यहां रहने वाले रामबली चर्मकार एवं सीमा चर्मकार के बीच लड़ाई हुई. आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. जिसकी वजह से दोनों के बीच किसी ना किसी बात पर विवाद होता था. पिछली रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ तथा गुस्से में रामबील ने धारदार हथियार से हमला किया. इतना ही नहीं अपराधी ने अपने 5 वर्षीय बेटे एवं 7 वर्षीय बेटी को भी मारने का प्रयास किया.

    वही इस घटना में मासूम बच्चे की मौत हो गई पत्नी एवं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. दोनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी रामबली चर्मकार ने पत्नी एवं बच्चों को मारने की नियत से हमला किया था. गंभीर चोट होने के कारण बच्चे की मौत हो गई. पत्नी एवं बच्ची को भी गंभीर चोटें आई हैं. थाना डभौरा में अपराध क्रमांक 79/24 धारा 109,103(1) BNA 2023 कायम कर विवेचना में लिया गया. आरोपी जंगल में छिपा था जहां से गिरफ्तार कर लिया गया.

    Share:

  • झारखंड विधानसभा चुनाव : चिराग पासवान बोले, सिर पर कफन बांधकर निकला हूं

    Wed Sep 25 , 2024
    रांची। केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी (Ramvilas) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा है कि उन्होंने झारखंड को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए सिर पर कफन बांधकर निकल पड़े हैं। चिराग सोमवार को पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर (Leslieganj) पहुंचे थे। पांकी के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता और अन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved