विदेश

शख्स ने ऑनलाइन मंगाई बिल्ली, बॉक्स से क्या निकला जानिए


पेरिस। फ्रांस में ऑनलाइन शॉपिंग का एक अजीब मामला सामने आया है। एक शख्स को बिल्लियों से बड़ा प्यार था। घर में बिल्ली पालना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग करने की सोची। कई बिल्लियां देखने के बाद एक सवाना ब्रिड की बिल्ली पंसद की और ऑर्डर दे दिया। बिल्ली की कीमत के तौर पर 6 हजार यूरो (5 लाख रुपये) भी पेमेंट कर दिए। जब डिलिवरी बॉक्स खोला गया, तो अंदर से एक बाघ का बच्चा  निकला।

ब्रिटेन की अखबार Daily Mail की खबर के मुताबिक, नॉरमैंडी के अज्ञात जोड़े ने बिल्ली के लिए एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा। दोनों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी ली और जरूरी डिटेल्स भर दिए। फिर प्रीपेड ऑर्डर भी कर दिया। एक दिन बाद डिलीवरी हुई। बॉक्स में बिल्ली की बजाय तीन महीने का बाघ का बच्चा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला साल 2018 का है। शख्स और उसकी पत्नी को पहले एक हफ्ते तक मालूम ही नहीं चला कि बिल्ली असल में बिल्ली नहीं, बल्कि बाघ का बच्चा है। बाद में शरीर की बनावट से उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया। दो साल तक लंबी जांच चली और अब फैसला आया। बॉक्स में डिलिवरी किया गया जानवर बिल्ली नहीं, वास्तव में इंडोनेशिया का एक सुमात्रा टाइगर है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फ्रांस में यह जानवर कैसे आया। बता दें कि बाघ एक संरक्षित प्रजाति हैं, जिन्हें उचित परमिट के बिना पालतू जानवरों के रूप में नहीं रखा जा सकता है। उन्हें बिना कागजी कार्रवाई के भी नहीं ले जाया जा सकता है।

 

Share:

Next Post

साधु-संतों की सुरक्षा

Mon Oct 12 , 2020
– सियाराम पांडेय ‘शांत’ साधु-संतों की हत्या पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। साधु-संतों पर होने वाले जानलेवा हमलों से संत-समाज भी नाराज है। हमले एक ही राज्य में हो रहे हों, ऐसा भी नहीं है लेकिन लोग अपने-अपने चश्मे से इसे देख रहे हैं। हाथरस की घटना पर वहां जाने की विपक्ष में होड़ […]