img-fluid

 बदमाशों ने चलाई गोलियां, मकान मालिक बाल-बाल बचा

June 13, 2022

ग्वालियर! पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रविवार देर रात एक मकान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियोंं की आवाज सुनकर मकान मालिक (landlord) बाहर निकला जो गोली लगने से बाल बाल बच गया। दीवार में पुलिस को गोलियां के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपितों (the police accused) के नाम सामने आने के बाद उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।



पुलिस के अनुसार, गुप्तेश्वर कॉलोनी साडा वायपास निवासी श्रीकृष्ण (35) पुत्र नारायण यादव सोमवार-मंगलवार की देर रात घर पर परिवार के साथ आराम कर रहे थे। बताया गया है कि रात दो बजे के करीब करतार जाटव अपने दो साथियों के साथ आया और श्रीकृष्ण के घर पर उसने गोलियां चलाना शुरु कर दी। गोलियां चलते ही श्रीकृष्ण के घर में सनसनी फैल गई। गोलियां की आवाज सुनकर श्रीकृष्ण बाहर आए तो करतार और उसके साथी गोलियां चला रहे थे। हमले में श्रीकृष्ण बाल-बाल बचा और उसने किसी तरह कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। करतार जाटव की फरियादी से पुरानी टसन चल रही है संभवत उसी के चलते उसने घर पर गोलियां चलाई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 308, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

 

Share:

  • पैगंबर-विवादः बात का बतंगड़

    Tue Jun 14 , 2022
    – डॉ. वेदप्रताप वैदिक पैगंबर-विवाद को लेकर भारत और इस्लामी देशों में कैसा बात का बतंगड़ बन रहा है। भाजपा के जिन दो लोगों के बयान पर कुछ इस्लामी राष्ट्रों ने आपत्ति की थी, उसे मानकर दोनों ने माफी मांग ली और भारत सरकार ने दोनों का पक्ष भी नहीं लिया। ऐसे में सारा विवाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved