जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा जुलाई का महीना, मां लक्ष्‍मी की बरसेगी कृपा

नई दिल्‍ली। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में खुशहाली व सुख-समृद्धि (happiness and prosperity) आती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मां लक्ष्मी का जिस घर में वास होता है, वहां धन का अभाव नहीं होता है। ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली होती हैं। इन राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा (special favor) बनी रहती है। जानें जुलाई महीने में किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा-

मिथुन राशि-
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, मिथुन राशि वाले भाग्यशाली माने गए हैं। कहा जाता है कि इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। मां लक्ष्मी की कृपा होने के कारण इन्हें धन का अभाव नहीं होता है। इस राशि के जातक मेहनती होते हैं। जिसके कारण इन लोगों को हर काम में सफलता हासिल होती है।


सिंह राशि-
सिंह राशि (Leo sun sign) वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातक अपने साहस व मेहनत के बल पर कार्यों में सफलता हासिल (achieve success) करते हैं। इस राशि के जातकों को समाज में उच्च और प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त होता है।

तुला राशि-
तुला राशि (Libra) के जातक मेहनती व लोगों को आकर्षित करने वाले होते हैं। इस राशि के जातक पहली मुलाकात में ही सामने वाले को इंप्रेस कर लेते हैं। कहते हैं कि इस राशि के लोग जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। तुला राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा होने से इन्हें कभी धन का अभाव नहीं होता है।

धनु राशि-
धनु राशि के लोग अपनी कार्यशैली के कारण लोगों की प्रशंसा प्राप्त करते हैं। इन्हें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हर मोड़ पर प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी व शुक्रदेव की विशेष कृपा होने के कारण इन्हें जीवन में सुख-सुविधाएं मिलती हैं।

मीन राशि-
मीन राशि के जातकों को काफी मेहनती माना जाता है। ये धन संचय करने में सफल होते हैं। ये ईमानदार व दयालु स्वभाव के होते हैं। जुलाई महीने में इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

कोरोना से भी ज्‍यादा खतरनाक हो सकती है मेंटल हेल्‍थ, WHO की रिपोर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed Jul 6 , 2022
नई दिल्‍ली। एंग्जाइटी(Anxiety), डिप्रैशन सबसे ज्यादा कॉमन मेंटल हेल्थ(mental health) से जुड़ी बीमारियां हैं जो पूरी दुनिया में तेजी से फैल रही हैं. ये बीमारी उन देशों के लोगों में ज्यादा है जहां इंकम नॉर्मल या थोड़ा कम है लेकिन मेंटल हेल्थ से जुड़े केस हाई इंकम वाले देशों में ज्यादा रिपोर्ट किये जाते हैं […]