img-fluid

14 जुलाई शुरू हो रहा सावन मास, इन 3 राशि वालों पर जमकर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

July 01, 2022

नई दिल्‍ली। देवों के देव महादेव (Shiva) को सावन मास समर्पित है। इस महीने की शुरुआत से पहले भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का संचालन भोलेनाथ (Bholenath) करते हैं। इस साल सावन मास (Sawan month) 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक रहेगा। सावन महीने में भगवान शिव(Lord Shiva) की पूजा के साथ सोमवार व्रत का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए उनका जलाभिषेक किया जाता है।

सावन महीने में यूं तो भगवान शंकर सभी राशियों पर अपनी कृपा बरसाते हैं, लेकिन यह महीना तीन राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है। सावन या श्रावण मास में ग्रहों की स्थिति जानें किन राशि वालों के लिए साबित होगी लकी-

मेष-
मेष राशि(Aries) वालों के लिए सावन मास बेहद शुभ रहने वाला है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में आपको मनोवांछित परिणाम की प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सावन मास में सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।



मिथुन-
मिथुन राशि (Gemini) वालों के लिए सावन मास खुशियां लेकर आ सकता है। भोलेनाथ की कृपा से इस महीने आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। सावन महीने में प्रमोशन के इच्छुक लोगों की मनोकामना पूरी हो सकती है। इस महीने भगवान शंकर की अराधना करने से लाभ होगा।

मकर-
मकर राशि(Capricorn) वालों पर भगवान शंकर की सावन मास में विशेष कृपा रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को आय वृद्धि मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस महीने भगवान शंकर पर बेलपत्र अर्पित करने से मनोकामना पूरी हो सकती है।

नोट– इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • दंगों मुंबई के दौरान एकनाथ शिंदे ने ऐसे बचाई थी एक बच्चे की जान

    Fri Jul 1 , 2022
    मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में लंबे समय से चल रही सियासी उठापटक का पटाक्षेप हो चुका है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं, जबकि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। तमाम उठा-पटक के बाद आखिरकार महाराष्ट्र की सियासत भी अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved