
इंदौर। एक लोडिंग वाले ने मासूम को टक्कर मार दी। इससे मासूम की मौत हो गई। खजराना पुलिस ने बताया कि हादसा पटेल अस्पताल के पास हुआ। एक महिला अपने 9 साल के बेटे मो. अली को स्कूल छोडऩे के लिए जा रही थी, तभी एक लोडिंग वाले ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने लोडिंग वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved