
जयपुर, हैदराबाद और दिल्ली की उड़ानें भी हुईं निरस्त
इन्दौर। मुंबई (Mumbai) से इंदौर (Indore) का हवाई सफर कल यात्रियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। रात (night) को मुंबई से आने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट रात के बजाए 11 घंटे देरी से सुबह इंदौर पहुंची। यात्री पूरी रात मुंबई में परेशान होते रहे। इसके चलते मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति भी बनी। वहीं जयपुर और दिल्ली की उड़ानें भी निरस्त रहीं।
इंडिगो ने जयपुर, हैदराबाद और एयर इंडिया ने दिल्ली फ्लाइट की निरस्त
इंडिगो एयरलाइंस ने कल रात 10 बजे जयपुर से इंदौर आने वाली फ्लाइट को भी निरस्त कर दिया। इसका कारण भी फ्लाइट का लेट होना और एयरपोर्ट का बंद होना बताया गया। जय विमान रात को इंदौर में ही रुकने के बाद सुबह 6.35 बजे वापस जयपुर जाता है। रात को भी मन के नहाने से सुबह जाने वाली फ्लाइट भी निरस्तकी गई। वहीं एयर इंडिया ने सुबह 7.30 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 8 बजे वापस दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को भी ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया, वहीं पायलटों की कमी के कारण इंडिगो ने आज फिर हैदराबाद-इंदौर-हैदराबाद फ्लाइट को निरस्त किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved