img-fluid

मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या… ‘बंटवारा 1947’ का टीजर आउट

June 18, 2026

डेस्क: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर फाइनली आउट हो गया है. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ था और अब पहली झलक ने इसकी कहानी और भावनात्मक गहराई की एक झलक दिखाकर फैंस के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. टीजर में सनी देओल का दमदार अंदाज, इमोशन्स से भरे सीन्स और विभाजन के दौर के दर्द को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और फैंस इसे सनी देओल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मान रहे हैं. टीजर भी बेद दमदार है.


  • आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बंटवारा 1947 का टीजर आखिरकार आ गया है. इसमें सनी देओल से लेकर शबाना आजमी और प्रीति जिंदा का बेहद इंटेंस अंदाज देखने को मिला है. टीजर में साल 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन का दर्द और उस दौर की उथल-पुथल को बेहद भावुक अंदाज में दिखाया गया है. टीजर की शुरुआत आमिर खान की दमदार आवाज से होती है, जिसके बाद पुराने लाहौर की गलियां, बंटवारे के दौरान मची अफरा-तफरी, घर छोड़ने को मजबूर लोग और बिछड़ते परिवारों के दिल को छू लेने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं.

    टीजर में सनी देओल एक मजबूत और गंभीर किरदार में नजर आए हैं, जो मुश्किल हालात के बीच अपने लोगों के साथ खड़े दिखाई देते हैं. वहीं प्रीति जिंटा और करण देओल की भी झलक देखने को मिली है. टीजर में ज्यादा एक्शन नहीं, बल्कि दर्द, रिश्तों, इंसानियत और देशभक्ति की भावना को दिखाया गया है.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. अब फैंस को इंतजार है फिल्म के ट्रेलर का. बता दें कि, बंटवारा 1947 को निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं और फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं.

    Share:

  • बेटी की गुल्लक तोड़ी, गहने समेटे... फिर प्रेमी संग फरार हुई कलयुगी मां

    Thu Jun 18 , 2026
    मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से मातृत्व को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मझोला थाना इलाके में एक कलयुगी मां अपनी महज 14 महीने की मासूम तड़पती बेटी को पड़ोसियों के सहारे छोड़, घर की नकदी, जेवरात और यहां तक कि बच्ची की गुल्लक तोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved