
इंदौर। भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश संगठन ने एक प्रदेश मंत्री और एक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को हटाकर सख्ती का इशारा किया है कि वह अनुशासनहीनता के ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं करेगा। हालांकि, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कल ही कर दी जाना थी, क्योंकि सारा घटनाक्रम प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के सामने घटा था, फिर भी उन्होंने अनुशासनहीनता के नोटिस जैसी औपचारिकता की, लेकिन आज उन्हें पद से हटाना ही पड़ा। प्रदेश मंत्री शुभेंदु गौड़ परिवार से जुड़े हैं और कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी प्रदेश के आला संगठन से की थी और बताया कि कुछ ऐसी घटनाएं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक4 में घट रही है, जिससे संगठन की छवि धूमिल हो रही है। उन घटनाओं को मिलाकर पिटाई कांड गौड़ परिवार पर भारी पड़ा और शुबेंदु को हटा दिया गया। इससे पूरे प्रदेश में एक नया संदेश भी गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved