
नई दिल्ली. रमजान (Ramadan) के पवित्र महीने के आखिरी दिनों में अफगानिस्तान (Afghanistan) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका समेत देश के कई हिस्सों में भीषण हवाई हमले (airstrikes) किए हैं.
पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमानों ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन ‘काम एयर’ के फ्यूल डिपो को निशाना बनाया है. यह कंपनी सिविल एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन की आपूर्ति करती है. यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब ईरान-इजरायल जंग की वजह से कई देशों में तेल का संकट बना हुआ है.
अफगान, तालिबान अधिकारियों द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन हवाई हमलों में रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया है, जिससे कई नागरिक घर तबाह हो गए हैं. दावा किया गया है कि इस हमले में महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. वहीं, कुछ अन्य स्थानों पर पाकिस्तानी विमानों ने खाली रेगिस्तानों और निर्जन क्षेत्रों में बमबारी की है.
جريمة:
استهدفت طائرات النظام العسكري الباكستاني مخازن الوقود التابعة لشركة الطيران الخاصة كام إير بالقرب من مطار قندهار.
وتقوم هذه الشركة بتوفير الوقود لشركات الطيران المدنية وكذلك لطائرات الأمم المتحدة. pic.twitter.com/E0b3JPBkHq— Zabihullah (..ذبـــــیح الله م ) (@Zabehulah_M33) March 13, 2026
तालिबान सरकार ने इस सैन्य कार्रवाई को ‘क्रूर आक्रामकता’ करार दिया है. बयान में कहा गया है कि रमजान के अंतिम दस दिनों और ईद जैसे त्योहार के करीब इस तरह के हमले करना यह दर्शाता है कि पाकिस्तानी शासन किसी भी मानवीय सिद्धांत या नैतिक मूल्यों से बंधा हुआ नहीं है.
अफगानिस्तान ने इस ‘घिनौने अपराध’ और ‘खुली आक्रामकता’ की कड़े शब्दों में निंदा की है. अफगान प्रवक्ता ने बदले की कसम खाते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस क्रूरता का जवाब दिए बिना नहीं रहा जाएगा.
लगातार जारी है दोनों देशों में तनाव
हालिया एयरस्ट्राइक इस कड़ी की कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दिनों से ‘आर-पार’ की जंग जारी है. हाल ही में जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के विभिन्न शहरों में हवाई हमले किए, तो पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने आधिकारिक तौर पर दावा किया था कि ये हमले अफगान तालिबान सरकार के सैन्य ठिकानों (Military Bases) को निशाना बनाकर किए गए थे.
अफगान सरकार ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए तब दावा किया था कि उन्होंने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का मुंहतोड़ जवाब दिया है. अफगान सेना के अनुसार, उनकी जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और उन्होंने पाकिस्तान की 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved