img-fluid

‘महाराष्ट्र की जनता ने कांग्रेस को खारिज किया’, भाजपा अध्यक्ष ने नाना पटोले की जीत पर कसा तंज

November 24, 2024

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) भाजपा (BJP) के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandra Shekhar Bawankule) ने अपने एक बयान में कहा है कि राज्य (State) की जनता ने कांग्रेस (Congress) को खारिज कर दिया है। उन्होंने नाना पटोले (Nana Patole) की महज 200 वोटों से जीत दर्ज करने पर भी तंज कसा और कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले सिर्फ 200 वोटों से ही जीते हैं। सीएम पद को लेकर बावनकुले ने कहा कि महायुति के नेता और भाजपा नेतृत्व मिलकर तय करेगा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।


  • शनिवार को घोषित हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में महायुति गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए 288 में से 234 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं महा विकास अघाड़ी गठबंधन महज 46 सीटों पर ही सिमट गया। बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों ने भाजपा का समर्थन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए जरूरी 29 सीटें भी कोई विपक्षी दल नहीं जीत पाया है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस के झूठ को जिम्मेदार ठहराया है। बावनकुले ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र भाजपा 1.51 करोड़ नए प्राथमिक सदस्यों को नामांकित करने का अभियान शुरू करेगी।

    Share:

  • रवि किशन ने इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए किया संघर्ष, बोले- 'पिता जी कहते थे नचनिया बनेगा'

    Sun Nov 24 , 2024
    डेस्क। अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) ने मीडिया बातचीत में बताया कि अभिनेता (Actor) के तौर पर उनके लिए चीजें बहुत कठिन रही है। उन्होंने कहा कि वे किरण राव की लापता लेडीज फिल्म के लिए पुलिस ऑफिसर बने, उस किरदार को लेकर भी उन्होंने बात की है। फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved