
अपने प्यार के लिए राजमहलों का सुख व ऐश्वर्य छोड़कर आम आदमी का जीवन जीने के लिए जापान की राजकुमारी माको न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। जापान के अगले राजा युवराज फूमिहितो (King Crown Prince Fumihito) की सबसे बड़ी बेटी और सम्राट नारूहितो की भतीजी माको को यहां किराए के एक बेडरूम के फ्लैट में रहना होगा।
माको ने मुआवजा लेने से भी कर दिया था इनकार
राजकुमारी माको (princess mako) ने शाही दर्जा छोड़ने के एवज में मिलने वाला 8.90 लाख डॉलर का मुआवजा लेने से इनकार कर दिया था। इस विवाह का भी काफी विरोध हुआ। कई नागरिकों का तर्क था कि वे टैक्स चुकाते हैं, जिससे राज परिवार का खर्ज चलता है, इसलिए राजकुमारी के विवाह में उनकी भी सुनी जानी चाहिए थी। उन्हें अंदेशा है कि कोमुरो वित्तीय जरूरतों के लिए राज परिवार पर निर्भर हो जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved