टोक्यो। जापान की राजकुमारी माको (princess mako of japan) ने शाही परिवार ठुकराकर मंगलवार को अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो (boyfriend kei komuro) के साथ शादी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने अपना शाही दर्जा खो दिया है। कोमुरो टोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में राजकुमारी के साथ पढ़ते थे। माको और कोमुरो की शादी का दस्तावेज महल के अधिकारी ने मंगलवार को जमा कराया और अब उनकी शादी आधिकारिक हो गई है।
महल के चिकित्सकों के अनुसार माको इस महीने की शुरुआत में तनाव से जूझ रही थीं, जिससे अब वह उबर रही हैं। अपनी शादी के बारे में नकारात्मक खबरों, खासकर कोमुरो को निशाना बनाए जाने के कारण माको काफी तनाव में थीं।
शादी के बाद किसी तरह के भोज का आयजन नहीं किया जाएगा। साथ ही शादी की अन्य रस्में भी नहीं की जाएंगी। जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से शादी करने के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं और उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है। एजेंसी/हिस
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved