img-fluid

किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरा बारिश ने

March 07, 2023

खेड़ाखजूरिया। किसानों की उम्मीदों पर कहर बनकर बरस रहा है पानी। सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम परिवर्तित हुआ। देखते ही देखते काले बादल छा गए। शाम 4 बजे के लगभग बहुत तेज आंधी के साथ पानी बरसा। हवा और पानी से गेहूं की फसल आड़ी तिरछी हो गई है।


बेमौसम प्राकृतिक कहर से फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है। आंधी और तूफान को लेकर किसान काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। तेज हवा से खेड़ाखजूरिया में घोंसला-महिदपुर मार्ग पर एक बबूल पेड़ एवं पाडीखेड़ा में बीच रास्ते पर बबूल के पेड़ धराशाई हो गए। कुछ किसान तो गेहूं गिली फसल ही से कटवाते नजर आए। खेड़ाखजूरिया सहित आसपास के गांव में भी सोमवार को तेज आंधी के साथ बारिश होने की जानकारी प्राप्त हुई है। बेमौसम गिर रहे पानी और तेज आंधी से फसल में हो रहे नुकसान से किसान चिंतित और परेशान है।

Share:

  • वर्षों पुरानी अव्यवस्था तीन दिन में सुधारी

    Tue Mar 7 , 2023
    नागदा के पार्षद ने ब्यूरोक्रेसी को सिखाया कैसे चलाते है प्रशासन… नागदा। शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक सुगम तरीके से ना पहुंचे, लोग सरकारी दफ्तरों में धक्के खाए और फिर परेशान होकर अधिकारी-कर्मचारियों को काम के एवज में रिश्वत का नजऱाना दे तब ही योजनाओं का फायदा वे ले पाएं। हर सरकारी दफ्तरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved