img-fluid

पत्नि को लेने गये परिजन पति ने घर में लगा ली फांसी

June 25, 2021

  • कोतवाली दरहाई क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्रातंर्गत दरहाई क्षेत्र निवासी एक जैन परिवार के लोग अपने छोटे बेटे की बहु को लेने उसके मायके गये और यहां उनके बेटे ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन जब बहु को लेकर लौटे तो बेटे को फंदे में लटकता देख उनके होश उड़ गये। जिसके बाद परिजन चीख-चीखकर रोने बिलखने लगे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
टीआई अनिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 वर्षीय अभिषेक जैन पिता अशोक जैन बीते दिवस अपने घर पर अकेला था। उसके परिजन उसकी पत्नि को लेने उसके मायके गये हुए थे। शाम को जब परिजन बहु को लेकर वापस लौटे तो अभिषेक अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को मौके से किसी प्रकार का कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवक ने उक्त आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रहीं है।

Share:

  • Khamaria Factory में हादसा, कर्मी घायल

    Fri Jun 25 , 2021
    जबलपुर। खमरिया फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह काम के दौरान एक कर्मी घायल हो गया। जिससे वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। घायल कर्मी को तत्काल ही प्रबंधन की ओर से खमरिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उसे मार्बल सिटी अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ओएफके में चंदन नामक युवक एफ-1 के डीईएफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved