देश

चार साल से दो लड़कियों को डेट कर रहा था एक ही लडक़ा, खुलासा होने के बाद धूमधाम से हुई दोनों से शादी

 

तेलंगाना। लड़के को दो लड़कियों से प्यार (Love) हुआ और उसने दोनों से धूमधाम से शादी (Marriage) कर ली। यह मामला आदिलाबाद जिला के उत्नूर मंडल के घनपुर गांव है। यहां रहने वाले अर्जुन नाम के एक लड़के को दो लड़कियों से मोहब्बत हो गई। कथित तौर पर उसने 4 साल दोनों को डेट किया। मजाल है कि लड़कियों को एक दूसरे के बारे में पता चला हो। हालांकि, जब पता चला तो दोनों अर्जुन से शादी के करने के लिए मान गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आदिवासी समुदाय (tribal community) में एक ही समय में दो महिलाओं से शादी (Marriage) करना कोई असामान्य बता नहीं है!

14 जून को हुई यह शादी

रिपोर्ट के मुताबिक, घनपुर गांव के अर्जुन ने 14 जून को दो लड़कियों से शादी की, जिसमें समुदाय के लोगों ने शिरकत की। पारंपरिक कपड़े पहनकर, दूल्हा और दुल्हनों ने आदिवासी रीति रिवाज (tribal customs) के साथ शादी की रस्मों को पूरा किया। समुदाय के एक सरदार ने कहा, ‘आदिवासी प्रथा में इस तरह के विवाह की अनुमति है। हालांकि, यह पहली बार है कि हमारे गांव में किसी पुरुष की दो लड़कियों से शादी हुई है। दोनों लड़कियां उससे शादी करना चाहती थीं और उन्हें एक ही आदमी की पत्नियां होने में कोई दिक्कत नहीं थी।’


4 साल से कर रहा था दोनों को डेट

अर्जुन को पहले अपने पिता की बहन (बुआ) की बेटी ऊषा रानी से मोहब्बत हुई। प्यार की ये कहानी चल ही रही थी कि अर्जुन को अपनी दूसरी आंटी की बेटी (सुरेखा) भी पसंद आने लगी। कथित तौर पर वह दोनों लड़कियों को 4 साल से डेट कर रहा था। गजब तो ये है कि दोनों लड़कियों को इसकी खबर भी नहीं थी कि अर्जुन एक साथ उन दोनों से अफेयर चला रहा है।

जब उठा इस राज से पर्दा

जब अर्जुन के माता-पिता ने उसकी शादी करने का फैसला किया, तो यह राज बाहर आया। दोनों लड़कियां उससे शादी करने के लिए तैयार थीं, जिसे लेकर अर्जुन की तरफ से कोई दुविधा नहीं थी! आदिवासी सुमदाय के एक सदस्य ने कहा, ‘चूंकि यह दोनों लड़कियों को मंजूर था और उनके माता-पिता व परिवार के सदस्यों को भी कोई आपत्ति नहीं थी, इसलिए हमने शादी को होने दिया।’

कंपटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा है लड़का

अर्जुन ने अपनी BEd की पढ़ाई पूरी कर ली है। हालांकि, अभी तक उन्हें नौकरी नहीं मिली है। उसका कहना है कि वह कंपटेटिव एग्जाम (प्रतियोगी परीक्षाओं) की तैयारी कर रहे हैं।

Share:

Next Post

डायनासोर युग की ये मछली 100 साल रहती है जिंदा और 50 साल बाद देती है बच्‍चे

Sun Jun 20 , 2021
नई दिल्‍ली। वैज्ञानिकों ने ऐसी मछली (Fish) खोजी है, जो साल 1928 में आखिरी बार दिखी थी. ये मछली डायनासोर युग(dinosaur era) से पृथ्वी पर न सिर्फ अपनी मौजूदगी बनाए हुए है, बल्कि इसकी खासियतें हैरान कर देने वाली है. ये मछली 100 साल जिंदा रहती(This fish would live for 100 years) है. और बच्चे […]