मनोरंजन

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ हुआ लॉन्च

मुंबई (Mumbai)। निर्देशक ओम राउत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) इस समय सुर्खियों में है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास प्रभु श्रीराम (Prabhas Prabhu Shriram) की भूमिका निभाएंगे। ‘आदिपुरुष’ ((Adipurush)) के ट्रेलर और पहले गाने ‘जय श्री राम’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘राम सिया राम…’ रिलीज कर दिया है।

इस गीत की शुरुआत भगवान श्रीराम और माता जानकी के संवाद से होती है। राघव अपनी पत्नी जानकी को संबोधित करते हैं “तुम राजकुमारी हो जानकी, तुम्हारी जगह महलों में है…” , जिसके बाद गाना शुरू होता है। 2 मिनट 50 सेकेंड के इस गाने में भगवान श्रीराम और माता जानकी के बीच उनके 14 साल के वनवास के दौरान के संवाद को दर्शाया गया है। संगीत उद्योग में लोकप्रिय और वर्तमान अग्रणी जोड़ी सचेत-परंपरा द्वारा इस गीत को संगीतबद्ध और गाया गया है। फ़िलहाल यूजर्स इस जोड़ी की प्रशंसा कर रहे हैं। इस गाने के गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला हैं।



इस गाने को सोमवार 29 मई को सभी म्यूजिक चैनल्स, फिल्म चैनल्स, रेडियो स्टेशन्स और तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होने के महज आधे घंटे में ही गाने को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए। इस गाने को फैंस से भी भरपूर प्यार मिल रहा है।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अभिनेता प्रभास भगवान श्रीराम के रोल में नजर आएंगे, वहीं एक्ट्रेस कृति सेनन सीता के रोल में नजर आएंगी। मराठमोला अभिनेता देवदत्त नागे फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाएंगे। फिल्म 16 जून को पर्दे पर आएगी।

Share:

Next Post

dhanush का ऐसा नया लुक कि पहचनाना भी हुआ मुश्किल

Tue May 30 , 2023
मुंबई (Mumbai)। एयरपोर्ट पर हमेशा एक्टर और एक्ट्रेस के कई वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक मशहूर अभिनेता धनुष (dhanush) का वीडियो वायरल हो गया है, लेकिन उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के लिए दाढ़ी और बाल बढ़ा लिए हैं। अभिनेता ने कैजुअल पैंट और हुडी […]