img-fluid

सैफ अली खान के हमलावर का खुला राज, बांग्लादेशी होने का शक, 6 महीने पहले आया था मुंबई

January 19, 2025

मुंबई. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 15 जनवरी की रात उनके घर में हुए हमले को लेकर मुंबई (Mumbai) पुलिस ने रविवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) की. मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेदाम (DCP Dixit Gedam) ने मीडिया को बताया कि एक आरोपी को ठाणे (Thane) से गिरफ्तार किया गया है. उसकी पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (Mohammad Shariful Islam Shahjad) के रूप में हुई थी. प्राथमिक जांच के बाद हमें ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे हम कह सकते हैं आरोपी बांग्लादेशी मूल का है. हम थोड़ी देर में उसका मेडिकल कराएंगे और उसके बाद कोर्ट में पेश करेंगे. मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए कोर्ट से आरोपी के रिमांड की मांग करेगी.


  • डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि आरोपी के पास से भारत का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है. इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोपी से पूछताछ चल रही है. वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था और एक हाउस कीपिंग एजेंसी में काम करता था. यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी पहले भी सैफ के घर में आ चुका था? डीसीपी गेदाम ने कहा कि इस बारे में अभी हमारे पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. हमें लगता है कि चोरी के इरादे से वह पहली बार सैफ के घर में घुसा था.

    आरोपी शहजाद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे नहीं पता था कि वह सैफ अली खान के घर में घुस रहा है. आरोपी ने बताया कि उसका इरादा सिर्फ चोरी करने का था और इसीलिए वह घर में घुसा था. अचानक सैफ अली खान उसके सामने आ गए और उसने अभिनेता पर चाकू से कई बार हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए. मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है. पुलिस मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बारे में और जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर वह बांग्लादेशी नागरिक है, तो उसने भारत में अवैध एंट्री कैसे की.

    Share:

  • जबलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67 किलो गांजे के साथ 7 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

    Sun Jan 19 , 2025
    जबलपुर । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में पुलिस (Police) ने शनिवार को 66.69 किलो गांजा के साथ सात लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में तीन महिलाओं सहित सात आरोपी शामिल हैं. गांजा तस्करों की ये गिरफ्तारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved