
इन्दौर। सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए जून (बोवनी) से लेकर अब जब फसल पककर तैयार है इस बार लगातार परेशानियों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोयाबीन की फसल पककर खेत में तैयार है, लेकिन लगातार बारिश के चलते जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे फसल कटाई नहीं हो पा रही, जिसके कारण सोयाबीन का दाना दागी हो रहा है।
सोयाबीन बुवाई के समय जून महीने में भी किसानों को दो से तीन बार बोवनी करना पड़ी थी। कुल मिलाकर इस बार किसानों के लिए नुकसानी का दौर रहा है। अभी भी 70 फीसदी से ज्यादा सोयाबीन की फसल खड़ी हुई है। किसान आसमान की ओर देख रहे हैं कि कब बारिश रुके और तैयार फसल को खेत से घर की ओर लाएं, लेकिन बारिश है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। किसान लगातार बुवाई के समय से अब तक फसल बीमा और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं कृषि विभाग की ओर से सर्वे नहीं होने से किसानों में नाराजगी बनी हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved