
भोपाल। नए साल में मप्र को 29 आईएएस-आईपीएस अफसर मिल जाएंगे। राज्य प्रशासनिक और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को प्रमोशन देकर ऑल इंडिया सर्विसेस में शामिल किया जाएगा। इसके लिए लोक संघ सेवा आयोग के चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में डीपीसी की बैठक हो चुकी है। राज्य सेवा के अफसरों को प्रमोशन देने के लिए बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा के 54 और राज्य पुलिस सेवा के 33 अफसरों के नामों पर विचार किया गया। इनमें से कमेटी ने मप्र को 29 (राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के लिए 11 पद) अफसरों को अवॉर्ड देने के लिए सर्विस रिकॉर्ड के मुताबिक योग्य पाया।
ये अफसर बनेंगे आईएएस
वरिष्ठता के अनुसार मुख्यमंत्री के उप सचिव सुधीर कोचर, रानी बाटड, चंद्रशेखर शुक्ला, त्रिभुवन नारायण सिंह, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमना भिडे को आईएएस अवॉर्ड मिलना तय है।
ये बनेंगे आईपीएस
राज्य पुलिस सेवा के 1995-96 बैच के अधिकारी प्रकाश चंद्र परिहार, निश्चल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई, रामजी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह पवार, सुनील तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा और संजीव कुमार कंचन को आईपीएस कैडर आवंटित हो सकता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved