
नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 778 अंक टूटकर 55,469 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 188 अंक फिसलकर 16,606 के स्तर पर बंद हुआ।
गौरतलब है कि मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा था। वहीं इससे पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 389 अंक की बढ़त के साथ 56,247 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 129 अंक की तेजी के साथ 16,787 के स्तर पर बंद हुआ था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved