
जबलपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कैबिनेट मंत्री विजय शाह (Cabinet Minister Vijay Shah) के कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sophia Qureshi) पर विवादित टिप्पणी के बहुचर्चित मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। पूरे प्रदेश सहित लोगों की नजर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर लगी हुई थी। मामले को लेकर प्रदेश के नेताओं के बयान भी आज सामने आए थे।
अगली सुनवाई के लिए अभी केस लिस्टेड नहीं हुआ
दरअसल कोर्ट में केस का नंबर नहीं आने के चलते सुनवाई टल गई है। इसी के साथ मंत्री को और कुछ दिनों की मोहलत मिल गई है। अगली सुनवाई के लिए अभी केस लिस्टेड नहीं हुआ है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था। मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी देने पर MP सरकार फैसला करे। फैसला करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को दो सप्ताह का वक्त दिया था।
पिछली सुनवाई में मंत्री की दलील सुनने से इंकार कर दिया था
बता दें कि मामले में SIT पहले ही अपनी चार्जशीट जमा कर चुकी है। राज्य सरकार से मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं मिली।SIT ने सुप्रीम कोर्ट में बताया- मंजूरी का इंतजार है। विजय शाह से जुड़े दूसरे विवाद भी SIT को सौंपने के निर्देश राज्य सरकार को दिए थे। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की दलील को सुनने से इंकार कर दिया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved