विदेश

सीरियाई सेना ने देश के उत्तर पश्चिमी इलाके में विद्रोहियों दागे तोप के गोले

बेरूतः सीरियाई सेना ने देश के उत्तर पश्चिमी इलाके में विद्रोहियों के कब्जे वाले एक गांव को निशाना बनाते हुए तोप के गोले दागे, जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी।



स्थानीय निवासियों ने बताया कि जिस वक्त उक्त घर पर हमला किया गया,उस वक्त घरवाले अच्छे मौसम का मजा लेते हुए चाय पी रहे थे। इदलिब प्रांत के मरात अल नासान गांव में हमले के बाद एक विमान ने क्षेत्र के चक्कर लगाए।

विपक्ष के संगठन सीरियन सिविल डिफेंस ग्रुप ने कहा कि बच्चों की उम्र तीन और सात वर्ष थी। इसने कहा कि पिछले छह माह में रूस समर्थित सीरियाई सरकार द्वारा इदलिब में किए गए हमलों में कुल 65 बच्चे मारे गए हैं।

Share:

Next Post

IPL Auction : फ्रेंचाइजी टीमों ने पहले दिन 74 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, सबसे महंगे बिके ईशान किशन

Sun Feb 13 , 2022
–श्रेयश अय्यर, दीपक चहर और शार्दुल समेत सात खिलाड़ियों को मिले 10 करोड़ या उससे ज्यादा बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 (Indian Premier League (IPL) 2022) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन 97 खिलाड़ियों (97 players on the first day of the auction) पर बोली लगी। जिसमें 74 खिलाड़ी बिके (74 players […]