रणबीर कपूर , वाणी कपूर और संजय दत्त की बहुचर्चित पीरियड ड्रामा एक्शन फिल्म ‘शमशेरा’ (shamshera) का टीजर बुधवार को आउट हो गया। हाल ही में इस फिल्म से रणबीर के फर्स्ट लुक (Ranbir’s first look) ने सभी को हैरत में डाल दिया था। रणबीर (Ranbir) इस लुक में काफी खतरनाक लग रहे थे।
रणबीर (Ranbir)के इस लुक के बाद फैंस बेसब्री से इसके टीजर और ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। फैंस की इसी उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने अब इसका टीजर आउट किया है, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) का खतरनाक अवतार रोंगटे खड़े कर रहा है। वाणी कपूर ने टीजर को शेयर करने के साथ ‘शमशेरा’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है।
टीजर की शुरुआत संजय दत्त के लुक से होती है, जो खाकी वर्दी, लंबी चोटी में आम लोगों पर जुल्म ढाते नजर आ रहे हैं। वहीं घोड़े पर सवार ‘डकैत’ रणबीर कपूर की एंट्री भी दर्शकों को चौंका रही है। टीजर में आपको फिल्म का दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलेगा। वहीं रणबीर कपूर की आवाज में ‘कर्म से डकैत, धर्म से आजाद,’ डायलॉग ये साफ करता है कि संजय दत्त के अत्याचारों से आजाद कराने के लिए रणबीर डकैत के रूप में लोगों को बचाने के लिए सामने आएंगे। फिल्म का टीजर बेहद दमदार है।
View this post on Instagram
‘शमशेरा’ के ट्रेलर की बात करें तो यह 24 जून को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में वाणी कपूर एक लोकल डांसर की भूमिका निभा रही हैं, जिस पर डकैत शमशेरा का दिल आ जाता है। फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में दिखाई देंगे। वाणी कपूर, रणबीर कपूर, संजय दत्त के अलावा आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही ‘शमशेरा’ को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में एक साथ यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।
Share: