भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

उत्तरी हवाओं के असर से गिरा तापमान

भोपाल। मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं ने पारा गिरा दिया है। ठंडक बढ़ी है। उमरिया में रात का तापमान 6 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। हालांकि प्रदेश का मौसम प्रभावित करने वाला सिस्टम गुरुवार को आगे बढ़ जाएगा, जिससे पारा एक बार फिर उछाल भरेगा। छतरपुर, मुरैना, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है।


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में काफी गिरे। होशंगाबाद, उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, इंदौर संभाग में सामान्य से अधिक, शहडोल, सागर और ग्वालियर संभागों में सामान्य से कम दर्ज किया गया। प्रदेश में उमरिया सबसे ठंडा रहा। यहां 5.8 डिग्री तापमान रहा। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। छतरपुर, मुरैना, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में तापमान गिरा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण अधिकतर जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल पर बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे के बाद मंगलवार से हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। हालांकि ये ठंडक ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली। हिमाचल पर बने पश्चिमी विक्षोभ के गुरुवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके चलते शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में फिर कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

Share:

Next Post

शहर में फैल रहा डेंगू और वायरल खतरनाक

Thu Dec 8 , 2022
शहर में तीन संदिग्धों की मौत का होगा डेथ आडिट, फिर तय होगा डेंगू था या नहीं भोपाल। राजधानी में बीते एक महीने में संदिग्ध डेंगू से सात लोगों की मौत हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग परेशान है। अधिकारी डेंगू से मौत होना नहीं मान रहे हैं। अब इन्हीं सात मृतकों में से तीन मरीजों की […]